:
कुर्सेला। कुरसेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्टेट हाईवे-77 पर अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुर्सेला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पहली दुर्घटना हवाई अड्डा के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार और महिला दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी घटना बल्थी महेशपुर चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों की पहचान मिल्की नवाबगंज निवासी मनोज महलदार (30), कुर्सेला बस्ती निवासी ननकी देवी (60) और सिमरा निवासी धनंजय कुमार (27) के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। ननकी देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Post a Comment