Top News

एनएच-31 किनारे बगरा में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा


कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चिंताहरण राम मंदिर के समीप सड़क किनारे रखे बगरा (मक्का व गन्ने के अवशेष) में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

आग की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है, जबकि पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post