Top News

18 तरह की चाय... एक ही दुकान! बरारी में खुला 'उस्मानी चाय वाला', चाय प्रेमियों की लगी भीड़


अगर आप भी हर दिन एक ही तरह की चाय पीकर बोर हो चुके हैं, तो अब बरारी के लोगों के लिए खुशखबरी है। नगर पंचायत बरारी के टाली भट्टा में 'उस्मानी चाय वाला' नाम से एक ऐसी चाय की दुकान शुरू हुई है, जहां एक-दो नहीं बल्कि पूरे 18 तरह की चाय और कॉफी का स्वाद मिलेगा।

प्रतिष्ठान का उद्घाटन जय प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. मस्कुर, कांग्रेस अध्यक्ष मो. सलीम, सरपंच प्रतिनिधि मो. शमीम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. मैमूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दुकान के संचालक मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि यहां गुड़ की चाय, इलायची चाय, मसाला चाय, शुगर-फ्री चाय समेत कई खास फ्लेवर की चाय उपलब्ध है। इसके साथ कॉफी, विभिन्न प्रकार के बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक की भी व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग दुकान पर पहुंचे और अलग-अलग फ्लेवर की चाय का स्वाद लिया। कई लोगों ने कहा कि बरारी में पहली बार इतनी विविधता वाली चाय एक ही जगह मिल रही है। लोगों का मानना है कि यह दुकान जल्द ही चाय प्रेमियों का पसंदीदा अड्डा बन सकती है।

कार्यक्रम में मो. तोहिद, मो. इस्तियाक, अजहर अली, संजीव कुमार, मो. सऊद, मो. तस्लीम, मो. मस्कुर और मो. नजरुल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post