Top News

18 लीटर विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई

:

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर फलका थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान रहटा गांव निवासी जूली देवी (31), पति सिलेश महालदार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम गश्ती के दौरान गोपालपट्टी नहर पुल के पास अवैध शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही महिला वहां से निकलने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

फलका थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post