:
राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई स्थित अमलझाड़ी नेशनल फ्यूल सेंटर के समीप पाठामारी पुलिस ने 177.90 लीटर विदेशी शराब लदी डस्टर कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर मेहंदी रंग की डस्टर (बीआर-01सीएल-4329) भागने लगी। पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी में 177.90 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित बिन (42), थाना लोकरिया, पश्चिमी चंपारण तथा विवेक कुमार (25), थाना महुआ, जिला वैशाली के रूप में हुई है। एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment