Top News

सीमावर्ती गांवों में जियापोखर पुलिस की नशामुक्ति प्रभात फेरी, छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश

:



किशनगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जियापोखर थाना पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोइया (कद्दूभीट्ठा) एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिल्हाबाड़ी के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

प्रभात फेरी गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां विद्यार्थियों ने जागरूकता के नारे लगाए। थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

अभियान में दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल रहे। प्रधान शिक्षक अब्दुल मल्लिक एवं मो. सलाउद्दीन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post