Top News

अभाविप स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 14 यूनिट रक्त संग्रहित

:

,
मुरलीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को मुरलीगंज इकाई की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 14 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर का उद्घाटन प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक, समाजसेवी दिनेश मिश्रा, अभाविप नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

अभाविप कार्यकर्ता प्रकाश भगत ने बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करती है और आगे भी समाजहित के ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। राजा चौधरी ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया, जबकि सूरज कुमार ने इसे जीवन बचाने का संकल्प बताया।

कार्यक्रम का संचालन राजू सनातन ने किया। शिविर को सफल बनाने में परिषद के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर प्रकाश भगत, राजा चौधरी, सूरज कुमार, रवि आनंद, कुंदन, आशीष, नवीन, प्रिंस, रुद्राक्ष, आदित्य राज, विकास भार्गव, आर्यन, समर प्रेम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post