पुलिस अनुमंडल सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत के.नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिट्टू कुमार (24 वर्ष), पिता प्रभाष कुमार, निवासी परोरा वार्ड संख्या-11, थाना के.नगर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। वह के.नगर थाना कांड संख्या-158/26 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c), 21(b) एवं 29 के तहत वांछित था। गुप्त सूचना के आधार पर 14 जुलाई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि बिट्टू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या, अपहरण, एनडीपीएस एक्ट तथा उत्पाद अधिनियम सहित कई गंभीर मामलों में पूर्व से आरोपित है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सदर अनुमंडल-02 क्षेत्र में अपराधियों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
Post a Comment