:
बरारी। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा उत्तीर्ण कर अंचल पदाधिकारी (सीओ) पद के लिए चयनित होने पर शनिवार को कुमार गौरव सैनी का उनके गृहक्षेत्र बरारी में भव्य स्वागत किया गया।
कोलकाता से बरारी पहुंचने पर काढ़ागोला रोड स्टेशन पर परिवार के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद डीजे और बाजे-गाजे के साथ भव्य अभिनंदन यात्रा निकाली गई।
यात्रा में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह विधान पार्षद प्रतिनिधि राजीव भारती, पूर्व उपमुखिया धनजीत यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदेश पासवान, राजद अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल मालाकार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
अभिनंदन यात्रा नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी, भगवती मंदिर, शिव मंदिर और महावीर मंदिर पहुंची, जहां कुमार गौरव सैनी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लिया।
घर पहुंचने पर उनकी माता हेमलता मालाकार, बड़ी मां निर्मला मालाकार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मीना मालाकार, बहन ज्योति, रिया तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने कहा कि कुमार गौरव सैनी की सफलता से उन्हें नई प्रेरणा और आत्मविश्वास मिला है।
बताया गया कि कुमार गौरव सैनी वर्तमान में कोलकाता मेट्रो रेल में असिस्टेंट चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। अंचल पदाधिकारी के प्रशिक्षण संबंधी पत्र मिलने के बाद वे रेलवे सेवा से इस्तीफा देकर प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
Post a Comment