:
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के किशनगंज स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे।
इस दौरान आशीष गोस्वामी ने डॉ. जायसवाल को भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार भेंट किया गया।
मुलाकात में सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों, सामाजिक समरसता, जनजागरण तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन सीमांचल सहित देशभर में सेवा, जनजागरण और समाजहित के कार्यों में सक्रिय है। वहीं डॉ. दिलीप जायसवाल ने संगठन के सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे प्रयासों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, विक्की गोस्वामी, नवीन कुमार, अमरेंद्र भगत, प्रिया कुमारी, काजल गुप्ता, आकृति कुमारी, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, सोनाली पासवान, पूजा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment