Top News

व्यवस्था संधारण हेतु निकाली गई फ्लैग मार्च



मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बुधवार की शाम पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाली गई। बीडीओ गोपाल कृष्णन और थानाध्यक्ष नूरुल हक के नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन तैयार है। शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर दुर्गा चौक, महावीर चौक, गौशाला चौक, मस्जिद चौक, गोलबाजार, मिड्ल चौक होते हुए थाना पहुंच कर समाप्त हुआ। 
थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बाजार में फ्लैग मार्च निकाली गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post