Top News

18.70 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, घर में की गई छापेमारी



मुरलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को छापेमारी कर एक व्यक्ति को 18.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गस्ती के क्रम में एसआई प्रमोद कुमार को उत्पाद कंट्रोल रूम पटना द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में तमौट परसा वार्ड 13 में राधे मंडल के छापेमारी किया गया। इस दौरान राधे मंडल को 18.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। डिजिटल तराजू भी बरामद हुआ। एनपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post