शहर के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला प्रांगण में मंगलवार की देर शाम चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर बीपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में सफल अभ्यर्थियों को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में नगर पंचायत वार्ड संख्या-03 निवासी मो. चांद अली के पुत्र मो. आदिल तथा वार्ड संख्या-07 निवासी रतेन्द्र कुमार साह की पुत्री नयनसी कुमारी शामिल रहीं। दोनों अभ्यर्थियों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार, समाज, प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है। मो. आदिल का चयन आरडीओ पद पर तथा नयनसी कुमारी का चयन आरओ पद पर हुआ है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर भगत ने कहा कि दोनों प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि होनहार विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और अन्य युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव बिनोद बाफना, प्रणेय साह, किशोर कुमार चौधरी, उदय चौधरी, सुरज जायसवाल, डॉ. सुबोध जायसवाल, विनय चौधरी, प्रेमकुमार मुन्ना, अनिल भूत, रामगोपाल अग्रवाल, राजीव जायसवाल, चंद्रप्रकाश भगत, ज्योतिष साहा, रामफल मंडल, सौरभ जायसवाल सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य उपस्थित रहे।
Post a Comment