Top News

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पार किया 100 यूनिट रक्तदान का आंकड़ा


विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने वर्ष 2026 में रक्तदान और रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 100 यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है। संगठन ने सोमवार को एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था कर इस सेवा अभियान को नई पहचान दी।

जानकारी के अनुसार, लाइन बाजार शिव मंदिर रोड स्थित चाय दुकान संचालक राजीव कुमार पासवान ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को सूचना दी कि उनके रिश्तेदार रामसागर पासवान, जो पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। रामसागर पासवान टीबी, ब्लड शुगर समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं बन पा रहा है, जिसके कारण उन्हें तीन यूनिट रक्त चढ़ाने की जरूरत है।

सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और तत्काल एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया। इसी के साथ विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने वर्ष 2026 में 100 यूनिट रक्तदान एवं रक्त उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण आंकड़ा भी पार कर लिया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि आवश्यकता की घड़ी में कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय महसूस न करे। संगठन के युवा कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ हर जरूरतमंद की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से रक्तदान जैसे महादान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ मानव सेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगे भी जनकल्याण के कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखेगा। मौके पर राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, वार्ड 24 अध्यक्ष रितिक कुमार, वार्ड 7 अध्यक्ष प्रिंस कुमार, विक्की गोस्वामी, गोरक्षा प्रमुख नवीन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post