Top News

जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : डॉ. दिलीप जायसवाल


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समस्तीपुर उत्तरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय आवासीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ का शुभारंभ शंभूपट्टी स्थित अनुपम बिहार रिसोर्ट में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग गीत, दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएँ एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर चर्चा की गई। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।

मुख्य वक्ता बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति होते हैं और उनके समर्पण से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है।

डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के प्रमुख ऐतिहासिक एवं संगठनात्मक पड़ावों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामसुमरन सिंह, विधान पार्षद तरुण चौधरी, बिहार राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य जयकृष्ण झा, हेमलता वर्मा, शशिकांत आनंद, मनोज गुप्ता, विमला सिंह, बैद्यनाथ झा सहित बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post