Top News

सिलीगुड़ी-मालदा बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

किशनगंज शहर से सटे  रामपुर के समीप नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिलीगुड़ी से मालदा की ओर जा रही एक बस में अचानक यात्रियों ने धुआं उठता देखा।आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस में सवार सभी यात्री समय रहते नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।मालूम हो सभी यात्री पूरी तरह सकुशल हैं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की सूझबूझ से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post