Top News

दवा दुकानदारों ने किया हड़ताल,दुकानों को बंद रख कर दिया धरना

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स 
के आह्वान पर बुधवार को जिले भर के दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रख कर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया मालूम हो कि दुकानदारों ने  ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट सहित अन्य मांगों को लेकर दुकानदारों ने सामूहिक हड़ताल किया है  ।किशनगंज डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन  के बैनर तले शहर के कलटैक्स चौक पर आयोजित धरना में सैकड़ो दुकानदार और एजेंसी संचालक शामिल हुए ।गौरतलब हो कि आपातकालीन सेवा को संगठन के द्वारा बहाल रखा गया है । संगठन ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने और नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।सचिव जंगी प्रसाद ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री की वजह से काफी परेशानी हो रही है इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। इस मौके पर सचिव जंगी प्रसाद, उपाध्यक्ष धीरज जैन,भावेश जालान,सपन कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post