Top News

महिला के गले से सोने का चेन छीन कर बदमाश फरार ,कारवाई में जुटी पुलिस

चेन स्नेचिंग गिरोह ने एकबार फिर से शहर में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने शहर के लाइन मोहल्ला स्थित घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने का चेन छीन और फरार हो गया। हालांकि बदमाशों की सारी करतूत घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला की बेटी निवेदिता घोष के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गत बुधवार दोपहर लाइन मोहल्ला निवासी पीड़िता शेफाली घोष पति अंशुमन घोष मवेशी अस्पताल के निकट स्थित घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाईक सवार दो बदमाश उनके निकट पहुंचा और उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी बीच बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का चेन छीन लिया और झूलन मंदिर की दिशा में फरार हो गया। अचानक घटित घटना से महिला हतप्रभ रह गई। जबतक वह कुछ समझ पाती और शोर मचाती जबतक बदमाश उनकी आंखों से ओझल हो गया था। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उनके गले से 12 ग्राम वजनी सोने का चेन और लगभग 1लाख रुपये मुल्य के डायमंड नेकलेस छीन कर फरार हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post