Top News

प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार ने सुनी आमजनों की समस्या, ऑन द स्पॉट हुआ समस्याओं का निष्पादन


किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत भोटा थाना पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार,विधायक गोपाल अग्रवाल,जिला पदाधिकारी विशाल राज,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे । मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर राशन कार्ड, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि जो भी समस्याएं होगी उसको निष्पादन करने का कार्य किया जाएगा ।जबकि विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि तीस दिन के अंदर आवेदन का निष्पादन किया जाना है यदि नहीं होता तो ऐसे अधिकारियों पर कारवाई की जाएगी।इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष फैसल अहमद,किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post