Top News

जेडीयू विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा,व्यवस्था में सुधार का दिया निर्देश

बुधवार को पौआखाली के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया, जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, जांच घर, दवा भंडारण कक्ष और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया है। इस दौरान विधायक को कई खामियां उजागर मिली है जिसे देख वे भड़क उठे। विधायक ने पाया कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, शौचालय से लेकर बेसिन आदि जगहों पर गंदगी फैली हुई थी तथा नियमित रूप से सफाई नहीं होने की शिकायतें सामने आईं है। इसके अलावे दवाइयों के रखरखाव में भी लापरवाही देखी गई और मरीजों के उपयोग वाली बेड फटी हुई अवस्था में पायी गई है। 
इन खामियों पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से तत्काल बातचीत कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई दुरुस्त करने, दवाइयों के उचित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा बेड की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।  उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि वे पौआखाली उपस्वास्थ्य केंद्र अस्पताल का समय समय पर जायजा लें ताकि मौजूदा खामियों में सुधार लाया जा सके।विधायक ने कहा कि संबंधित मामले को लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस विषय पर बातचीत कर जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में पहल किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने नगर के कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण कर छात्राओं को मिलने वाली तमाम सुविधाएं और उनकी सुरक्षा आदि की जानकारी मौजूद वार्डेन से ली और छात्राओं के बेहतर शिक्षा और सुविधा को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इस दौरान उनके साथ प्रो विष्णुकांत झा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय समेत स्थानीय नगरीकगण साथ रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post