किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा की उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थिति में मौत के विरोध में विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि मौलाना के हत्यारे को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले के बाखोटोली गांव निवासी अब्दुल हुसैन के पुत्र मौलाना तौसीफ रजा मजहरी (26 वर्ष) का शव बरेली रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ था।
इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। विधायक ने आरोप लगाया कि मौलाना की हत्या कर शव को फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग की। साथ ही कहा कि इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता से लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी। कि न्याय नहीं मिलने पर सीमांचल के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
Post a Comment