किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर फरार अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पोठिया पुलिस की सक्रियता रंग लाई है। पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के गंजाबाड़ी निवासी अली उर्फ अलीमुद्दीन (40 वर्ष), पिता अबू बक्कर के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और सटीक सूचना के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
इस सफल गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन कर रहे थे। टीम में उनके साथ अपर थाना अध्यक्ष महेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल थे। थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Post a Comment