Top News

भवानीपुर में 29 अग्निकांड पीड़ित परिवारों के बीच चेक का वितरण


भवानीपुर/बमबम कुमार
भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत स्थित बलिया आश्रम टोला में बीते बुधवार की आधी रात लगी भीषण आग की घटना ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया। इस अग्निकांड में कई लोगों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो गई है।

शनिवार को भवानीपुर अंचल कार्यालय परिसर में रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल के नेतृत्व में अग्निकांड पीड़ित परिवारों के बीच सरकारी सहायता राशि का चेक वितरण किया गया। प्रखंड क्षेत्र के जाबे पंचायत, शहीदगंज पंचायत, गोंदवारा पतकेली पंचायत एवं बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के विभिन्न गांवों के कुल 29 अग्निकांड पीड़ित परिवारों को सहायता स्वरूप चेक प्रदान किए गए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भवानीपुर अंचल पदाधिकारी ईशा रंजन ने कहा, “अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सहायता राशि का चेक वितरण किया गया है। पूर्व में भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई थी तथा आगे भी जरूरतमंद परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”

मौके पर जदयू युवा नेता अमन कुमार सिंह, समाजसेवी सह पैक्स अध्यक्ष संजय मेहता, जदयू युवा नेता दीपक कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post