Top News

पटना में आंधी पानी से तबाही कमसे कम 10 जाने गईं

पटना में शुक्रवार को मध्यान लगभग 4 बजे के आसपास जमकर आंधी चली और बारिश हुई।
लगभग 40 मिनट के इस तूफान ने पटना में कई लोगों को मौत के मुंह में समा दिया। सबसे ज्यादा नुकसान चिड़ियाखाना राजभवन और एयरपोर्ट के पास देखा गया।
हार्डिंग रोड पर कई स्थान पर पेड़ गिरे। गर्दनीबाग में एक ऑटो पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। चिड़ियाखाना के पास पेड़ गिरने से छः लोग मारे गए।
हालत ऐसे हो गए कि ट्रैफिक जाम हो गया। एयरपोर्ट, हार्डिंग रोड, गर्दनीबाग, अनीसाबाद, आर ब्लॉक ऊपरी पुल से विधानसभा और मीठापुर के तरफ शाम से ही गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। रिपोर्ट लिखे जाने तक पटना के कई एक स्थानों पर जाम में लोग फंसे परे हैं। मैं खुद शाम 6:30 से रात नौ बजे तक जाम में फंसा रहा।
कई इलाकों में बिजली के खंभे गिर गए जिससे बिजली बाधित हुई है। प्रशासन की ओर से युद्ध अस्तर पर जन जीवन सामान्य करने का काम किया जा रहा है।
मध्य रात्रि तक सब सामान्य होने की संभावना है।
कल तक पटना में हुए इस आंधी तूफान से कितनी जान माल की नुकसान हुई है पता चल जाएगा। फिलहाल रिपोर्ट लिखे जाने तक पटना में इससे हुए नुकसान का जानकारी जो मिली है दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post