Top News

मक्का के खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

भवानीपुर/बमबम कुमार
भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकैली पंचायत में उस समय सनसनी फैल गई जब मक्का के खेत में एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने की सूचना मिली। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहम्मद सोहराव, निवासी तुर्की मुसहरी वार्ड संख्या 06 के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भवानीपुर पुलिस ने बताया कि  मामले का उद्भेदन जल्द ही किया जाएगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post