Top News

शादी में अनोखी पहल: गिफ्ट की जगह रुद्राक्ष और फलदार पौधा भेंट कर रहे बसंत यादव

जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत निवासी एवं श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक बसंत यादव पिछले कई वर्षों से शादी समारोहों में एक अलग और प्रेरणादायक पहल करते नजर आ रहे हैं। वे पारंपरिक गिफ्ट की जगह वर-वधू को रुद्राक्ष और फलदार पौधा उपहार स्वरूप भेंट करते हैं, जो समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसी क्रम में बीते रात्रि शुक्रवार को नौलखी पंचायत वार्ड संख्या–01 बोडारही निवासी रूपेश कुमार की बहन की शादी में बसंत यादव ने आम का फलदार पौधा उपहार में दिया। उनके इस प्रयास को लोगों ने सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
बसंत यादव समाज में रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को लेकर पहले से ही सक्रिय रहे हैं। वे निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करते हुए बिहार के कई जिलों में सम्मानित भी हो चुके हैं।
इस अवसर पर शैशव कुमार, राजा कुमार, छोटू कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post