जिले के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत चिकनी गांव (वार्ड संख्या 02) में एक बेहद दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई।मृतकों की पहचान रंजना देवी और उनके पति रंजन ठाकुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब दोनों अपने मकई के खेत में फसल देखने गए थे।बताया जाता है कि खेत में किसी कारणवश बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन तुरंत दोनों को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक दंपति अपने पीछे तीन बेटियां—रानी, ब्यूटी, अंजू—और एक बेटा अभिषेक को छोड़ गए हैं। माता-पिता के असमय निधन से चारों बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार वे पहले से हृदय रोग से पीड़ित हैं और इस गहरे सदमे को सहन नहीं कर पा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी सरकार से आग्रह किया है कि बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए विशेष मदद दी जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
पटवन के दौरान करंट की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत, चार मासूम बच्चों पर टूटा संकट
Cityhalchal News
0
Post a Comment