Top News

भवानीपुर पैक्स चुनाव: मिथुन कुमार को मिला ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह

भवानीपुर पश्चिम नगर पंचायत पैक्स समिति के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मिथुन कुमार को क्रम संख्या 02 ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। यह जानकारी निर्वाचन कार्यालय, भवानीपुर द्वारा जारी प्रतीक आवंटन सूचना पत्र के माध्यम से दी गई है। सूचना के मुताबिक, आगामी 20 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए गए हैं, जिससे अब चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है।
मिथुन कुमार के समर्थकों में चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि ब्लैक बोर्ड चिन्ह के साथ वे क्षेत्र में मजबूती से प्रचार करेंगे और जनता का समर्थन हासिल करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post