Top News

विधायक ने आंबेडकर सेवा सदन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया

भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर विधायक विजय खेमका के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्णिया शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित आंबेडकर सेवा सदन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। सेवा सदन में नगर भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित जनों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता के माध्यम से समाज को स्वच्छता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया है।कार्यक्रम में भाजपा नेता चंदन पासवान सुजीत सिन्हा अनुपमा झा राजेश चौरसिया मनोज सिंह गोपाल सिन्हा वीरेंद्र सिंह पानो देवी एवं सदन के शम्भू प्रसाद दास प्रदीप पासवान सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post