बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय खुशहालपुर के प्रांगण में अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।इस दौरान उपस्थित छात्र - छात्राओं एवं ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आग पर नियंत्रण पाने के तरीके तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि बैसा प्रखंड पिछड़ा इलाका है, जहां अधिकांश लोग कच्ची झोपड़ियों में रहते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका अधिक बनी रहती है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद बायसी अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि मॉक ड्रिल के जरिए छात्र एवं छात्राओं सहित ग्रामीणों को आग से बुझाने के तरीकों, आवश्यक सावधानियों और सही समय पर मदद लेने के बारे में बताया गया। उन्हें आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयारी किया गया। ताकि गर्मियों के बढ़ने वाली आग की घटनाओं का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके।मौके पर ग्रामीणों को चूल्हे के पास पानी रखने, तेज हवा में चूल्हा नहीं जलाने तथा समय पर भोजन तैयार करने जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।साथ ही आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने पर भी जोर दिया गया। वहीं विधालय के शिक्षकों में - प्रभारी प्रधानाध्यापक मो एहतेशाम, शिक्षक शम्स तबरेज, मिनहाज अख्तर, महाबुलआलम, वसी आलम, नूर आलम,रूपा कुमारी, स्वर्ण लता, ने लोगों से अपील की कि दिन का खाना सुबह दस बजे से पहले बना लें, तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं तथा चूल्हे के पास हमेशा पानी की व्यवस्था रखें। उन्होंने यह भी अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
छात्र - छात्रों एवं लोगों को आग से बचाव के तरीकों की दी गई जानकारी
Cityhalchal News
0
Post a Comment