Top News

सड़क दुर्घटना में मृतकों को विधायक ने 2-2 लाख का चेक सौंपा

कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर हुई  भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों के परिजनों से ईस्ट ब्लॉक के सुहवा और मझुआ गाँव में विधायक विजय खेमका ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। घटना के दिन भी विधायक ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिला प्रसासनिक अधिकारी के साथ दुर्घटना में सभी घायलों का पुख्ता ईलाज चिकित्सकों की देख रेख में करवाया। जिला प्रशासन की उपस्थिति में विधायक श्री खेमका ने सभी मृतक परिवारों को ₹2-2 लाख की सरकारी सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं दुर्घटना में इलाजरत घायल 15 लोगों को पूर्णिया जीएमसीएच में  अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में ₹50-50 हजार की सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा गया।गांव में इस दौरान उन्होंने तत्काल राहत के तौर पर मृतक परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post