निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल पूर्णियां जंक्शन, एन. एफ रेलवे कार्यालय परिसर में मो सोहेब एवं स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रवींद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में विशेष रूप से रेलवे क्षेत्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल तस्करी और मानव तस्करी की प्रभावी रोकथाम के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, एनजीओ और अन्य हितधारकों के लिए समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति सुमित प्रकाश शामिल हुए। चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति सुमित प्रकाश ने बाल तस्करी व मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति उनसे जुड़े खतरे तथा उनसे बचाव के उपायों, विधिक कार्रवाई पर उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्बोधित किया। विभिन्न विभागों एवं सम्बंधित क्षेत्र में जिले में कार्य कर एनजीओ के मध्य ससमय सूचनाओं का आदान प्रदान, आपसी समन्वय एवं मजबूत सुरक्षा तंत्र के महत्व और निर्माण पर सुमित प्रकाश ने अपने विचारों को रखा। मो सोहेब ने कहा कि बाल एवं मानव तस्करों के स्रोत, ट्रांजिट एवं गंतव्यों स्थानों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान कार्यक्रम हेतु गहन अध्ययन, विचार विमर्श कर सीमांचल के बच्चे को सुरक्षित एवं माता पिता, पंचायतों में जागरूकता अभियान पर को व्यापक रूप से प्रसारित करने की आवश्यकता है। समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु सभी सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों से अपील की गयी। इस अवसर पर सुमित प्रकाश, मो शोएब, नीतीश कुमार, जागरण कल्याण भारती निदेशक संजय कुमार शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्यवक प्रवेश कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन कॉर्डिनेटर मो सज्जाद आलम, जीपीसवीएस समन्यवक प्रफुल्ल प्रिय, गुरुंग न्याय नेटवर्क, अवधेश कुमार, शेखर तिर्की प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, साथी संस्था, जनमन पीपल्स फाउंडेशन, एक्शन एड, हेल्प ए चाइल्ड, एवोक इंडिया, यूनिसेफ बीआईएजी समन्वयक, आगाज फाउंडेशन, सीपीएसएलओ, टुगेदर वी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित अनेको सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बाल तस्करी रोकने के लिए रेल पुलिस व एनजीओ के साथ बैठक
Cityhalchal News
0
Post a Comment