Top News

अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। मूसापुर जुराबगंज नहर पुल के पास चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के क्रम में कोढ़ा गैंग के एक अति सक्रिय सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन यादव (उम्र करीब 32 वर्ष), पिता–राजेंद्र यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर-01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई थानों में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post