Top News

पुलिस ने चोरी की अपाची बाइक और मोबाइल के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चोरी की अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महीनाथपुर गांव के वार्ड नंबर-01 में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता–ओम प्रकाश पासवान, निवासी महीनाथपुर वार्ड नंबर-01 तथा नंद किशोर कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता–अरविंद शर्मा, निवासी शिशिया वार्ड नंबर-08, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

अपर थानाध्यक्ष अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया की दोनों के पास से चोरी की एक अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post