Top News

किशनगंज में मारपीट से युवक घायल, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

शहर के कागजिया बस्ती स्थित पहाड़ी चौक पर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मोहम्मद आसिफ, निवासी मोतीबाग, को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल आसिफ ने बताया कि वह गुरुवार सुबह चूड़ीपट्टी गया था। इसी दौरान पूर्व विवाद को लेकर मोहम्मद लाल, रहमत, राजा समेत अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। आसिफ ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद लाल का कहना है कि आसिफ ने बाइक से पहले उन्हें धक्का मारा। विरोध करने पर आसिफ ने ही मारपीट शुरू की, जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं।
फिलहाल मामले को लेकर मोहम्मद आसिफ द्वारा थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post