Top News

सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद और सदर विधायक कमरुल हुदा ने सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान नेताओ ने ओपीडी सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया साथ ही मरीजों का हाल जाना ।वही पत्रकारों से बात करतेहुए सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार 20 साल से अधिक समय से है लेकिन किशनगंज में 200 डॉक्टरों की नियुक्ति होनी चाहिए थी लेकिन सिर्फ 45 डॉक्टर है ।उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आख़िर 45 डॉक्टर में 22 लाख लोगों का इलाज कैसे होगा ।वही उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा और कहा कि पीएम मोदी से बड़ा नौटंकीबाज पूरी दुनिया में नहीं है।जबकि विधायक कमरुल हुदा ने कहा कि बिहारी मजदूरों के ऊपर गुजरात में हमला हो रहा है उसकी हम कठोर शब्दों में निंदा करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post