Top News

परीक्षा रद्द किए जाने से नाराज छात्रों ने मारवाड़ी कॉलेज में किया जमकर बवाल

पूर्णिया विश्व विद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की परिक्षा बार बार रद्द किए जाने से नाराज सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने शनिवार को किशनगंज मारवाड़ी कॉलेज में जमकर बवाल किया है।इस दौरान छात्र छात्राओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक पर कई गंभीर आरोप लगाए है।छात्रों का आरोप है कि विश्व विद्यालय द्वारा बार बार परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी किया जाता है और जब छात्र छात्राएं लंबी दूरी तय करके परीक्षा देने पहुंचते है तो कॉलेज आने के बाद उन्हें पता चलता है कि परीक्षा कैंसिल हो चुकी है।NSUI के नेता विक्की ठाकुर ने कहा कि तीन बार विश्व विद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया गया लेकिन परीक्षा नहीं लिया गया।अगर परीक्षा रद्द ही करना है तो सुबह नोटिस जारी किया जाना चाहिए।इधर हंगामे की सूचना के बाद टाऊन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद नाराज छात्र छात्राओं को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया गया।पूरे मामले पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है

Post a Comment

Previous Post Next Post