Top News

खेरिया बाजार में ज़हर का कारोबार! एक्सपायरी डेट की लस्सी बेखौफ बिक रही

कोढ़ा प्रखंड के खेरिया बाजार के विभिन्न दुकानों में इन दिनों लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। बाजार की कई दुकानों पर एक्सपायरी डेट की लस्सी धड़ल्ले से बेची जा रही है, जिससे अनजान ग्राहक इसे खरीदकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। खरीददार फुलवरिया पंचायत नबाबगंज निवासी राजेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, ने बताया की तपती धुप से राहत को लेकर शुक्रवार को खेरिया बजार में लस्सी की खरीदारी करने गये तो दुकानदार के द्वारा 20/4/26 को ही एक्सपायरी डेट हो चुकी लस्सी थमा दी गई, साथ ही दुकानदार से जब नाम पूछा तो कहा गया की नाम से क्या है लेना देना,यही माल है लेना है तो लो, सारे खेरिया में यही माल मिलेगा दो सप्ताह से नया माल नहीं आया है दो चार दिन एक्सपायरी से कुछ नहीं स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि दुकानदार मुनाफे के लालच में खराब हो चुकी लस्सी को भी बेचने से पीछे नहीं हट रहे। खास बात यह है कि इन उत्पादों की एक्सपायरी डेट गुजर चुकी है, लेकिन फिर भी इन्हें बिना किसी डर के ग्राहकों को थमाया जा रहा है।
ग्राहकों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से फूड पॉइजनिंग और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खेरिया बाजार में सभी लस्सी व कोल्डड्रिंक की दुकानों पर छापेमारी कर दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता की सेहत के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर रोक लग सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post