Top News

किसानों के हित में सुभाष यादव को मिला ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह


भवानीपुर/बमबम यादव
भवानीपुर नगर पंचायत पूरब भाग में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुभाष यादव को क्रम संख्या 02 पर ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। यह जानकारी निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रतीक आवंटन सूचना पत्र के माध्यम से सामने आई है।
आगामी 20 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए गए हैं, जिससे अब क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज होने की संभावना है।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सुभाष यादव के समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सुभाष यादव ने कहा कि “मैं किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए उनके हक, उचित मूल्य, सिंचाई, खाद-बीज और सभी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए काम करूंगा। ब्लैक बोर्ड चिन्ह के माध्यम से हर गांव-गांव जाकर किसानों के मुद्दों को लिखकर और समझाकर उनकी आवाज़ को मजबूत बनाऊंगा।”
समर्थकों का मानना है कि सुभाष यादव किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए चुनाव में मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post