मधेपुरा। शहर के बीएल इंटर स्कूल में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गोपाल कृष्णन, प्रभारी बीईओ बबीता कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ ने प्रशिक्षक, पर्यवेक्षक और प्रगणक को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना भारत की प्रगति का नींव है। इससे लोक कल्यकारी नीतियों के निर्माण में सुविधा मिलती है। साथ हीं इसे गंभीरतापूर्वक, शुद्धता के साथ किया है। प्रथम दिन के प्रशिक्षण में कुल 47 प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षक अमरेश कुमार अमर और अशोक कुमार ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 को लेकर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगामी दो से 31 मई तक डोर टू डोर मकान सूची करण कार्य किया जाएगा। इस बार की जनगणा पूरी तरह डिजिटल होगा। उन्होंने बताया कि इस बार स्वगणना की सुविधा दी गई है। इससे लोग अपने से भी गणना कर सकते हैं। प्रगणको के द्वारा वेरीफाई कर लिया जाएगा। प्रशिक्षक ने बताया कि तीन-तीन दिन का प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें पर्यवेक्षक और प्रगणक शामिल होंगे। उद्घाटन के दौरान ब्लॉक नाजिर सुमित कुमार, पप्पू कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
जनगणना 2027 को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण
Cityhalchal News
0
Post a Comment