कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी ने संभावित अनहोनी को टाल दिया। नियमित गश्ती के दौरान पुलिस की नजर दो नाबालिग लड़कों पर पड़ी, जो इलाके में असहाय अवस्था में घूम रहे थे। स्थिति को भांपते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम रविन कुमार और संजीत कुमार बताया। बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दोनों रास्ता भटककर रौतारा क्षेत्र में पहुंच गए थे। एक बच्चे ने अपना घर पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के औराही गोविंदपुर में बताया, जबकि दूसरे ने जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक गांव का निवासी होने की जानकारी दी।
इस पूरी घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने न सिर्फ बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया, बल्कि एक बड़ी अनहोनी की आशंका को भी खत्म कर दिया। परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सक्रिय भूमिका की सराहना की है।
Post a Comment