Top News

महिला से 13.514 ग्राम गांजा लेकर जा रहे भागलपुर का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार। कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह स्टेट हाईवे-77 पर सुशीला धर्मकांटा के समीप एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवाबगंज के पूरब टोला से एक युवक बैग और झोले में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग और झोले से गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार, पिता रामचंद्र पासवान, निवासी हरिओ, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नवाबगंज की रहने वाली सुनीता नामक महिला से गांजा लेकर बिहपुर जा रहा था।पुलिस के अनुसार, संबंधित महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांचोपरांत उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुरसेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post