Top News

नागालैंड के राज्यपाल बने नंद किशोर यादव, विधायक कविता पासवान ने दी बधाई

नागालैंड के राज्यपाल के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव की नियुक्ति पर विधायक कविता पासवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।इस अवसर पर नंद किशोर यादव को कोढ़ा विधानसभा की भाजपा विधायक कविता पासवान ने फुलों का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत कर बधाई दी ।
विधायक कविता पासवान ने अपने संदेश में कहा कि जनसेवा के प्रति नंद किशोर यादव का समर्पण, उनका समृद्ध राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में नागालैंड प्रगति और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि नंद किशोर यादव का प्रशासनिक अनुभव और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नागालैंड निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post