कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविता पासवान के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास परिसर पहुंच नगर पंचायत कोढा निवासी विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने फुलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है । इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रमण झा व अन्य जनप्रतिनिधि ने विधायक के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में कई जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे। साथ ही शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अंत में सभी ने मिलकर विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।
Post a Comment