कटिहार जिले के फलका प्रखंड अंतर्गत हथवाड़ा पंचायत के फुलडोभी गांव के निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी उर्फ सन्नी कुमार सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी को पहले ही प्रयास में 526 रैंक से सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और इलाके में खुशी का माहौल है।
सन्नी कुमार सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता पर पंचायत की स्थानीय मुखिया भारती कुमारी, समाजसेवी गौतम मालाकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सफलता का श्रेय सन्नी ने अपने पिता कन्हैया सिंह, माता किरण देवी के साथ बड़े भाई मनमोहन सिंह, मनिष कुमार सिंह को बताते हैं ।साथ ही बताया की मेरा लक्ष्य आईएस के पद हासिल करना था जिसके लिए संघर्ष जारी रहेगा , फिलहाल आईपीएस के पद पर ही अपनी सेवा ईमानदारी से निभाते हुए सच्ची भावना से देश की सेवा करूंगा।
मुखिया भारती कुमारी ने कहा कि सन्नी कुमार सिंह ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव, पंचायत और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि सन्नी की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि उन्होंने इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाना बड़ी बात है और यह पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है।
सन्नी कुमार सिंह की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
*बधाई देने वालों में* स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं कई प्रबुद्धजन शामिल रहे, जिन्होंने सन्नी कुमार सिंह की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
Post a Comment