Top News

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पार्षद, नगरपंचायत क्षेत्र में अमन-चैन व सद्भाव की मांगी दुआ

नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबारी जामा मस्जिद में आयोजित इफ्तार पार्टी में स्थानीय पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया गया और नगरपंचायत क्षेत्र में अमन, शांति, भाईचारा और सद्भाव कायम रहने की दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम में पार्षद ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
इफ्तार पार्टी में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने एक साथ
इफ्तार किया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। पार्षद ने नगरपंचायत क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि और लोगों के बेहतर भविष्य के लिए भी दुआ मांगी।
मौके पर कई स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल आपसी भाईचारे और सौहार्द से भरा रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post