Top News

टैंकलॉरी से तेल के बजाय निकलने लगा धड़ाधड़ शराब, जुगाड़ देख पुलिस का भी सर चकराया

जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टैंकलॉरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि 6 मार्च 2026 की अहले सुबह जलालगढ़ थाना को मध निषेध एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण ब्यूरो पटना से सूचना मिली कि एक दस चक्का टैंकलॉरी वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या NL02Q 8091 में भारी मात्रा में शराब लेकर अररिया के रास्ता पूर्णिया होते हुए जा रहा है सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस ने फोरलेन सड़क स्थित मिश्रीनगर चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया जांच के दौरान उक्त टैंकलॉरी को अररिया की ओर से आते देखा गया। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया इसके बाद पुलिस ने टैंकर लॉरी की तलाशी ली जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर फरार चालक को सुबह जलालगढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया टैंकलॉरी विदेशी शराब में गोल्ड फ्लो प्रीमियम स्ट्रांग बीयर के 182 कार्टन 2184 लीटर किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर के 240 कार्टन 2880 लीटर तथा मोकाम्बो रिजर्व प्रीमियम व्हिस्की के 2 कार्टन 16.740 लीटर बरामद किए गए इस प्रकार कुल 5080.740 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है गिरफ्तार चालक की पहचान रामबाबू राय 34 वर्ष पिता–जगनारायण राय साकिन मदरसा वार्ड संख्या 05, थाना–जिला वैशाली के रूप में हुई है इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दीपक कुमार पु०अनि० नासिर खां  डीआईयू पूर्णिया एवं जलालगढ़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post