पवित्र रमजान माह के दौरान शुक्रवार को बैसा प्रखंड क्षेत्र में जुम्मा की नमाज अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और नमाज अदा कर अल्लाह से रहमत व बरकत की दुआ मांगी । इस मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी की उपस्थिति देखने को मिली। जिससे पूरे इलाके का माहौल आध्यात्मिकता और भाईचारे से भर उठा।
जुम्मा की नमाज के लिए सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखा गया।नमाज से पहले लोगों ने खुद को पवित्र किया। और मस्जिदों की ओर रुख किया। निर्धारित समय पर इमाम द्वारा नमाज अदा कराई गई। जिसके बाद सभी ने मिलकर देश-दुनिया में सुख-शांति, आपसी भाईचारा और मानवता की भलाई के लिए दुआ की। मौलाना मो नजाम
ने बताया इस्लाम धर्म में जुम्मा की नमाज का विशेष महत्व है। आम दिनों में भी मुसलमान पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। लेकिन शुक्रवार की नमाज को सामूहिक रूप से अदा करने की परंपरा इसे और खास बनाती है। रमजान के पवित्र महीने में जुम्मा का महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि इसे रहमत और बरकत का दिन माना जाता है।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
जुम्मा की नमाज को लेकर पूरे क्षेत्र में अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा।
Post a Comment