बिहार के पूर्णिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद जिस तरह से शव के साथ बर्बरता की गई, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन हत्या की वजह अब तक रहस्य बनी हुई है।
घटना पूर्णिया जिले के के.नगर थाना क्षेत्र के बनभाग चूनापुर पंचायत की है, जहां 45 वर्षीय प्रमिला देवी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने पहले महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या की, फिर उसके शव के साथ हैवानियत की हद पार कर दी।
आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया और इसके बाद शव को नग्न अवस्था में आम के पेड़ पर बाल बांधकर लटका दिया।
सुबह जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बाद दोपहर में ग्रामीणों की मदद से घर से काफी दूर आम के पेड़ के पास महिला का शव बरामद हुआ।
मृतका के पति महेंद्र ऋषि ने बताया कि उनकी पत्नी रोज की तरह रात में शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। रातभर खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई, तब जाकर शव बरामद हुआ।
वहीं मृतका की बहन ने पति पर ही शक जताया है। परिजनों का कहना है कि पत्नी रातभर घर से गायब रही और पति को इसकी जानकारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे यह साफ है कि आरोपी के मन में मृतका के प्रति गहरा आक्रोश था। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस निर्मम हत्या के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था।
Post a Comment