Top News

अर्श हॉस्पिटल परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह का किया आयोजन, होली मिलन के मौके पर दिखी ग्रामीण सांस्कृतिकमयी होली का रंग



गयाजी शहर के एपी कॉलोनी स्थित संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल परिवार की ओर से अस्पताल के निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर होली के पावन त्यौहार में ग्रामीण परिवेश का समावेश देखने को मिला। पारंपरिक होली के गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पारंपरिक एवं ग्रामीण परिवेश की होली के गीत पर सभी लोग मंत्र मुग्ध नजर आए। जहां सभी डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारी आपस में रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं इस मौके पर अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ नवनीत निश्चल ने सभी को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में नया प्रकाश एवं ऊर्जा लेकर आता है। हम लोगों को सादगी एवं भाईचारे के माहौल में पर्व को मनाना चाहिए। किसी के साथ जबरदस्ती ना करते हुए पारिवारिक एवं खुशनुमा माहौल में एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनानी चाहिये। वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण होली मिलन समारोह की व्यवस्था करने का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण संस्कृतिक में होली का एक अलग ही महत्व है और हमारे कर्मचारी एवं हमारे पास जो मरीज भी आते हैं वह कहीं ना कहीं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े होते हैं ।वही उन्होंने कहा कि हमारे अस्पताल को ऊंचाइयों तक ले जाने में सभी कर्मचारी एवं चिकित्सकों का अहम योगदान है इसके लिए भी सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। वहीं अस्पताल के निदेशक डॉक्टर कविता निश्चल ने भी होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों से अपील किया। वही इस मौके पर उन्होंने भी होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है ।उन्होंने भी कहा कि ग्रामीण होली मिलन की व्यवस्था करने का उद्देश्य है कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्र से हम लोग जुड़े हुए हैं क्योंकि कहीं न कहीं सभी लोग ग्रामीण क्षेत्र से जुड़कर ही शहर में व्यवसाय या अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आए गायको के द्वारा भक्ति होली एवं भजन का आयोजन किया गया है जिसे सुन सभी लोग भाव विहोर हो गए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post